Chandigarh:
रियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन ने बताया कि प्रदेश में सभी रोड वि व निर्माण कार्यों पर रेट बढ़ने के कारण लग गई है रोक ,जैन ने उदाहरण देते हुए कहा कि एनसीआर रीजन के करीब 2700 करोड़ रुपये के रोड री-कारपेटिंग कॉन्ट्रैक्ट दिए गए थे, जिनमें से लगभग 1200 करोड़ रुपये के कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बाकी बचे करीब 1500 करोड़ रुपये के कार्य की लागत अब पेट्रोलियम उत्पादों और बिटूमिन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण लगभग तिगुनी हो चुकी है। ऐसे में पुराने रेट पर काम करना ठेकेदारों के लिए संभव नहीं रह गया है।
अशोक जैन ने कहा कि एसोसिएशन आज संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। यदि राज्य स्तर पर समाधान नहीं निकला तो एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष भी जाएगी।
उन्होंने सरकार से विशेष राहत पैकेज और कॉन्ट्रैक्ट रेट में संशोधन व एक साल समय सीमा की बढ़ोतरी की मांग करते हुए कहा कि समय रहते फैसला नहीं लिया गया तो सड़क निर्माण और री-कारपेटिंग के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।
















