IEP Chandigarh
आयरन (Iron) की कमी के चलते शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आने लगती है. इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर गिरने लगता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचारण सही तरीके से नहीं हो पाता. एनीमिया से बचाव के लिए डाइट (Anemia Diet) में ये चीजें शामिल करें।
ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस पीने से भी एनीमिया का खतरा कम होता है. संतरे में विटामिन बी6 होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण तेज कर देता है. इसका जूस कोशिकाओं को नष्ट होने से बचाता है.
दही
एक स्टडी के मुताबिक, दही के सेवन से एनीमिया का खतरा कम होता है. एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए दही और हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं.
पालक
पालक का सेवन भी आपको एनीमिया से बचाएगा. इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपको बीमारियों से बचाता है.
हरी मटर
हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी. शरीर में आयरन की पूर्ति करके इसका सेवन एनीमिया के खतरे को कम करता है.
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज पौष्टिक तत्वों का पावर हाउस होते हैं. एनीमिया की समस्या शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होती है. कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो खून की कमी को पूरा करता है और एनीमिया से बचाता है.कद्दू के बीज में फोलेट भी पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है.
एक स्टडी के मुताबिक, दही के सेवन से एनीमिया का खतरा कम होता है। एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए दही और हल्दी का सेवन भी कर सकते हैं. पालक का सेवन भी आपको एनीमिया से बचाएगा. इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपको बीमारियों से बचाता है।
आंवले का जूस और लाल चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को फिर से सक्रिय करने और शरीर को ताजा ऑक्सीजन प्राप्त करने में मदद करता है। इससे व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है और एनीमिया के लक्षण दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सेब खाने से भी इस समस्या से राहत मिलती है।
शरीर में खून की कमी या एनीमिया एक आम समस्या है। जब शरीर में आवश्यक खनिज आयरन की कमी हो जाती है, तो व्यक्ति इस समस्या से ग्रसित हो जाता है।
एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति सांस लेने में तकलीफ, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और नाखून टूटने जैसे लक्षणों का सामना करते हैं। शरीर को आयरन बनाने के लिए हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है। यदि शरीर में हीमोग्लोबिन कम होता है तो टिश्यू और मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है जिसके कारण एनीमिया हो जाता है।
2-3 चम्मच मेथी के दाने को रातभर पानी में भिगो दें। इस बीज को चावल में मिलाकर अच्छी तरह पका लें। आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं और एक महीने तक नियमित मेथी राइस खाएं। इससे एनीमिया कंट्रोल हो सकता है।
एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए आधे कप सेब के जूस में आधा कप चुकंदर का जूस मिलाएं। इसमें थोड़ी मात्रा में शहद भी मिलाएं। रोजना इस जूस का सेवन करने से शरीर में खून की कमी की समस्या दूर हो जाती है।
साथ ही अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मटर, बीन्स, किशमिश, खुबानी, फलियां, कद्दू के बीज, क्विनोआ, ब्रोकली, टोफू और साबुत अनाज शामिल करें।
एनीमिया से राहत पाने के लिए 10-15 काली किशमिश को रातभर पानी में भिगो दें और अगली सुबह नियमित रूप से भीगी किशमिश खाएं। इससे न केवल हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा बल्कि एनीमिया के कारण होने वाले कब्ज से भी राहत मिलेगा।